पैलिएटिव केयर (प्रशामक देखभाल) क्या है?
पैलिएटिव केयर (प्रशामक देखभाल) किसी लाइलाज बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए एक स्वास्थ्य सेवा है। इसका उद्देश्य रोगियों और उनके परिवारों को आराम, सहायता और जीवन-शैली प्रदान करना है। यह लोगों को यथासंभव लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीने में मदद करती है।
पैलिएटिव केयर कब शुरू हो सकती है?
पैलिएटिव केयर बढ़ रही बीमारी के किसी भी चरण के दौरान शुरू की जा सकती है, न कि केवल अंतिम सप्ताहों या दिनों में। कई मामलों में, व्यक्ति अपनी बीमारी के लिए अन्य उपचार प्राप्त करते हुए भी पैलिएटिव केयर प्राप्त कर सकता है।
पैलिएटिव केयर कौन प्रदान करता है?
पैलिएटिव केयर किसी भी स्वास्थ्य पेशेवर द्वारा प्रदान की जा सकती है, जैसे कि एक जनरल प्रेक्टिशनर (डॉक्टर), चिकित्सा विशेषज्ञ या नर्स।
जब किसी व्यक्ति के लक्षण अधिक जटिल हो जाते हैं, तो विशेषज्ञ पैलिएटिव केयर सेवाओं की सहायता ली जा सकती है। इनका नेतृत्व आमतौर पर एक डॉक्टर या नर्स द्वारा किया जाता है जो तीव्र दर्द, उल्टी आने और सांस लेने में कठिनाई जैसे जीवन के अंतिम चरण के लक्षणों को नियंत्रित करने में विशेषज्ञ होते हैं।
एक विशेषज्ञ पैलिएटिव केयर टीम व्यक्ति की मौजूदा स्वास्थ्य सेवा टीम के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी है और इस टीम में निम्नलिखित पेशेवर शामिल हो सकते हैं:
- डॉक्टर
- नर्सें
- ऐलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स (संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर)
- फार्मासिस्ट
- मनोवैज्ञानिक
- आध्यात्मिक या पादरी देखभाल कार्यकर्ता
- पैलिएटिव केयर स्वयंसेवक
विशेषज्ञ पैलिएटिव केयर सेवाएं कैसे प्राप्त करें?
विशेषज्ञ पैलिएटिव केयर सेवाओं के लिए रेफरल किसी व्यक्ति, परिवार के सदस्य, देखभालकर्ता या किसी स्वास्थ्य पेशेवर द्वारा दिया जा सकता है।
विशेषज्ञ पैलिएटिव केयर सेवाएं किस प्रकार की देखभाल प्रदान करती हैं?
विशेषज्ञ पैलिएटिव केयर सेवाओं में निम्नलिखित प्रकार की देखभाल शामिल है:
- जटिल शारीरिक लक्षणों को नियंत्रित करने में सहायता
- सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चिंताओं के लिए सहायता
- व्यक्ति और उनके परिवार या देखभालकर्ताओं के लिए परामर्श और शोक सहायता
विशेषज्ञ पैलिएटिव केयर सेवाएँ कहां प्रदान की जा सकती हैं?
पैलिएटिव केयर निम्नलिखित स्थानों पर प्रदान की जा सकती है:
- घर पर
- अस्पताल में
- होस्पाइस में
- आवासीय वृद्ध देखभाल गृह (रेज़ीडेन्शियल एज्ड केयर होम) में
- विकलांग व्यक्तियों के लिए सहायता प्राप्त आवास में
विशेषज्ञ पैलिएटिव केयर सेवाओं की लागत कितनी होती है?
अधिकांश पैलिएटिव केयर सेवाएं निःशुल्क हैं। दवाओं या उपकरणों के लिए कुछ लागत हो सकती है, जिस पर आवश्यकता पड़ने पर चर्चा की जाएगी।
परिवार और देखभालकर्ताओं के लिए क्या सहायता उपलब्ध है?
विशेषज्ञ पैलिएटिव केयर सेवाएं परिवारों और देखभालकर्ताओं को व्यावहारिक और भावनात्मक सहायता भी प्रदान करती हैं।
यदि दुभाषिए की आवश्यकता हो तो क्या होता है?
यदि किसी मुलाकात के लिए दुभाषिए की आवश्यकता हो तो सेवा को सूचित करना महत्वपूर्ण है।
मैं किसी सेवा का पता कैसे लगाऊँ या और अधिक जानकारी कैसे प्राप्त करूं?
- अपने डॉक्टर, विशेषज्ञ या किसी स्वास्थ्य पेशेवर से बात करें
- अपनी स्थानीय पैलिएटिव केयर सेवा को कॉल करें
- पैलिएटिव केयर विक्टोरिया से संपर्क करें

टेलीफोन दुभाषिए की व्यवस्था की जा सकती है। कृपया हमें बताएं कि आपको किस भाषा में सहायता की आवश्यकता है।